विषय-सूची
- खाटू का राजा एक तरफ : Khatu Ka Raja Ek Taraf
- आयो सांवरियो सरकार लीले पे चढ़ के : Aayo Sawariyo Sarkar Leele Pe Chadh Ke
- झुका के नजरें प्रणाम कर लो की श्याम सरकार आ रहे है : Jhuka Ke Nazre Pranam Kar Lo Lyrics
- पार मेरी कश्ती बाबा लगानी पड़ेगी : Par Meri Kashti Baba Lagani Padegi Lyrics
- दर दर भटकने वाले बाबा से दिल लगाले : Dar Dar Bhatakne Wale Baba Se Dil Laga Le Lyrics
- आओ आओ पधारो गणराज जी
- सजधज कर के झूले में मेरे सरकार बैठे है : Saj Dhaj Kar Ke Jhule Me Mere Sarkar Baithe Hai
- सुनो श्याम प्यारे है तेरे सहारे : Suno Shyam Pyare Hai Tere Sahare Lyrics
- तेरे नाम के दीवाने तेरे दर पे आ गये है : Tere Naam Ke Deewane Tere Dar Pe Aa Gaye Hai
- फैसला दरबार का सांवले सरकार का मंजूर है लिरिक्स : Faisla Darbar Ka Sawle Sarkar Ka Manzoor Hai Lyrics
खाटू का राजा एक तरफ : Khatu Ka Raja Ek Taraf

खाटू का राजा एक तरफ
सब सहारे एक तरफ है
ये सहारा एक तरफ
सारे राजा एक तरफ है
खाटु का राजा एक तरफ।।
डर नहीं मुझको किसी भी
सरफिरे तूफान का
सारी बलाएं एक तरफ है
तेरी दुआएं एक तरफ
सारे राजा एक तरफ है
खाटु का राजा एक तरफ।।
लेना देना क्या है तुमसे
तुम तो दिल की धड़कन हो
सारी माया एक तरफ
तेरा साया एक तरफ है
सारे राजा एक तरफ है
खाटु का राजा एक तरफ।।
सब सहारे एक तरफ है
ये सहारा एक तरफ
सारे राजा एक तरफ है
खाटू का राजा एक तरफ।।
आयो सांवरियो सरकार लीले पे चढ़ के : Aayo Sawariyo Sarkar Leele Pe Chadh Ke

आयो सांवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के
लीले पे चढ़ के
यो घोड़े पे चढ़ के
आयो साँवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के।।
मुछा की मरोड़
ऐसो रोब है निरालो
घूंघर वाला बाल
मेरो सांवरो रूखालो तो
लीले की टाप
टप टप खड़के
आयो साँवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के।।
केसरिया है बागो
जा पे फेटो पचरंगो
मोर पंख जयपूरी
रुमाल है सुरंगो
तो मुलक निहारु तने
जीव भर के
आयो साँवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के।।
बांकी सी लटक पर
बावलो दीवानो
मन में मगन मेरो
जीव मस्तानो तो
नहीं कोई दुसरो
तेरे से बड़के
आयो साँवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के।।
वीर हनुमान के
निशान इक हाथ में
पवन कुमार सोहे
सांवरे के साथ में
तो देख के सवारी
अंग अंग फड़के
आयो साँवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के।।
‘श्याम बहादुर शिव’
आरती उतारे
अर्ज गुजारे बाबा
तन मन वारे
तो आ गयो दयालु दाता
दया कर के
आयो साँवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के।।
आयो सांवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के
लीले पे चढ़ के
यो घोड़े पे चढ़ के
आयो साँवरियो सरकार
लीले पे चढ़ के।।
झुका के नजरें प्रणाम कर लो की श्याम सरकार आ रहे है : Jhuka Ke Nazre Pranam Kar Lo Lyrics

झुका के नजरें प्रणाम कर लो
की श्याम सरकार आ रहे है
की जिनके दर से मिला है सबको
लो वो ही तशरीफ़ ला रहे है।।
हो ऐसा स्वागत ज़माना देखे
कि आँखें भरके दीवाना देखे
बजाओ ताली और ढोल ताशे
हम गीत बाबा के गा रहे है
झुका के नज़रे प्रणाम करलो
की श्याम सरकार आ रहे है।।
लीले पे बैठा और मुस्कुराया
लीले ने पूछा तो ये बताया
बड़ी देर से हिचकी आ रही है
मेरे बेटे मुझको बुला रहे है
झुका के नज़रे प्रणाम करलो
की श्याम सरकार आ रहे है।।
आया है कैसा हुजूम देखो
सरकार के नाम की धूम देखो
क्या भेंट रखूँ मैं इनके आगे
जो मेरा खर्चा चला रहे है
झुका के नज़रे प्रणाम करलो
की श्याम सरकार आ रहे है।।
वो मेरे मालिक मैं उनका नौकर
रहूँगा बस मैं तो उनका होकर
मैं इस जनम में ना खर्च पाऊँ
वो मुझपे इतना लुटा रहे है
झुका के नज़रे प्रणाम करलो
की श्याम सरकार आ रहे है।।
ये ‘राज’ कैसा असर हुआ है
खाटू का जबसे सफ़र हुआ है
मैं मैं नहीं हूँ वो हो गया हूँ
वही रगों में समा रहे है
झुका के नज़रे प्रणाम करलो
की श्याम सरकार आ रहे है।।
झुका के नजरें प्रणाम कर लो
की श्याम सरकार आ रहे है
की जिनके दर से मिला है सबको
लो वो ही तशरीफ़ ला रहे है।।
पार मेरी कश्ती बाबा लगानी पड़ेगी : Par Meri Kashti Baba Lagani Padegi Lyrics

पार मेरी कश्ती बाबा
लगानी पड़ेगी
लाज तुझे प्रेमियों की
बचानी पड़ेगी
आजा रे कन्हैया आजा रे
आजा रे कन्हैया आजा रे।।
हंसता जमाना मुझपे
उंगलिया उठाता है
कहाँ गया बाबा तेरा
कह के चिढ़ाता है
तेरे होते क्यों ये नजरें
झुकानी पड़ेगी
लाज तुझे प्रेमियों की
बचानी पड़ेगी
आजा रे कन्हैया आजा रे
आजा रे कन्हैया आजा रे।।
ऐसा है जमीर मेरा
किसी से ना कहता हूँ
हुआ मन भारी तो मैं
तेरे आगे रोता हूँ
और कितनी बूंदे बाबा
चढ़ानी पड़ेगी
लाज तुझे प्रेमियों की
बचानी पड़ेगी
आजा रे कन्हैया आजा रे
आजा रे कन्हैया आजा रे।।
पार मेरी कश्ती बाबा
लगानी पड़ेगी
लाज तुझे प्रेमियों की
बचानी पड़ेगी
आजा रे कन्हैया आजा रे
आजा रे कन्हैया आजा रे।।
दर दर भटकने वाले बाबा से दिल लगाले : Dar Dar Bhatakne Wale Baba Se Dil Laga Le Lyrics

दर दर भटकने वाले
बाबा से दिल लगाले
जीवन की नाव अपनी
जीवन की नाव अपनी
कर श्याम के हवाले
दर दर भटकने वालें
बाबा से दिल लगाले।।
दर दर पे भटकने से
कुछ भी नही मिलेगा
जख्मों पे तेरे मरहम
बस श्याम ही मलेगा
आकर दिखा प्रभु को
आकर दिखा प्रभु को
अपने जिगर के छाले
दर दर भटकने वालें
बाबा से दिल लगाले।।
सुख की घड़ी में तुझको
सब बाहों मे भरेंगे
दुख की घड़ी में तुझसे
सब फासला करेंगे
मौका परस्त है ये
मौका परस्त है ये
सारे जमाने वाले
दर दर भटकने वालें
बाबा से दिल लगाले।।
इनकी शरण में आकर
महफूज तुम रहोगे
इनकी कृपा को पाकर
मजबूत तुम रहोगे
ये सौ कदम बढ़ेगा
तू दो कदम बढ़ा ले
दर दर भटकने वालें
बाबा से दिल लगाले।।
‘माधव’ जरा संभल जा
दुनिया बड़ी बुरी है
लब पे शहद है इनके
और हाथ में छुरी है
चेहरे के साफ जितने
चेहरे के साफ जितने
उतने ही मन के काले
दर दर भटकने वालें
बाबा से दिल लगाले।।
दर दर भटकने वाले
बाबा से दिल लगाले
जीवन की नाव अपनी
जीवन की नाव अपनी
कर श्याम के हवाले
दर दर भटकने वालें
बाबा से दिल लगाले।।
आओ आओ पधारो गणराज जी

सबसे पहले तुमको मनाए
पूरण कीजो काज जी
आओ आओ पधारो गणराज जी
आओ आओ पधारों गणराज जी।।
सबसे पहले तेरी पूजा
पाछे कोई काम हो दूजा
तेरी पूजा जब तक ना होवे
कोई कारज पूर्ण न होवे
रिद्धि सिद्धि संग आन बिराजो
रिद्धि सिद्धि संग आन बिराजो
शिव गौरा के लाल जी
आओ आओ पधारों गणराज जी।।
भक्त तुम्हारा करते वंदन
शुभ शुभ स्वागत शुभ अभिनंदन
मूसक चढ़कर आओ गजानंद
खिल जाए भक्तों का चितवन
इतनी कृपा कीजो भगवन
इतनी कृपा कीजो भगवन
दर्शन दीजो आज जी
आओ आओ पधारों गणराज जी।।
सबसे पहले तुमको मनाए
पूरण कीजो काज जी
आओ आओ पधारो गणराज जी
आओ आओ पधारों गणराज जी।।
सजधज कर के झूले में मेरे सरकार बैठे है : Saj Dhaj Kar Ke Jhule Me Mere Sarkar Baithe Hai

सजधज कर के झूले में
मेरे सरकार बैठे है
मजा सावन का लेने को
वो लखदातार बैठे है
सज धज कर के झूले में
मेरे सरकार बैठे है।।
कहीं कोयल की कुकू है
कहीं छमछम है बारिश की
लगाकर इत्र और चन्दन
लगाकर इत्र और चन्दन
करके श्रृंगार बैठे है
सज धज कर के झूले में
मेरे सरकार बैठे है।।
झुलाते बारी बारी से
भगत झूले में बाबा को
कोई मुस्कान तो देखो
कोई मुस्कान तो देखो
हम भी दिल हार बैठे है
सज धज कर के झूले में
मेरे सरकार बैठे है।।
‘राज’ हरियाली चारों ओर
झूम के सावन आया है
लुटाने प्रेम का अमृत
लुटाने प्रेम का अमृत
आज दिलदार बैठे है
सज धज कर के झूले में
मेरे सरकार बैठे है।।
सजधज कर के झूले में
मेरे सरकार बैठे है
मजा सावन का लेने को
वो लखदातार बैठे है
सज धज कर के झूले में
मेरे सरकार बैठे है।।
सुनो श्याम प्यारे है तेरे सहारे : Suno Shyam Pyare Hai Tere Sahare Lyrics

सुनो श्याम प्यारे
है तेरे सहारे
भवर में फसे है
लगा दो किनारे।।
मैं क्या क्या छुपाऊं
तुझे सब पता है
अगर अब भी सुधरा ना
तो मेरी खता है
अगर अब भी सुधरा ना
तो मेरी खता है
बेबस निगाहे
तुम्ही को निहारे
भवर में फसे है
लगा दो किनारे।।
ना डूबा कोई जो
तेरे दर पे आया
किस्मत का लेखा तुमने
पलट के दिखाया
जिसे थाम ले तू
कभी फिर ना हारे
जिसे थाम ले तू
कभी फिर ना हारे
भवर में फसे है
लगा दो किनारे।।
तू वादे का पक्का
ये जग जानता है
‘राज’ जान से भी बढ़के
तुम्हें मानता है
छोड़ा है सब कुछ
भरोसे तुम्हारे
छोड़ा है सब कुछ
भरोसे तुम्हारे
भवर में फसे है
लगा दो किनारे।।
सुनो श्याम प्यारे
है तेरे सहारे
भवर में फसे है
लगा दो किनारे।।
तेरे नाम के दीवाने तेरे दर पे आ गये है : Tere Naam Ke Deewane Tere Dar Pe Aa Gaye Hai

तेरे नाम के दीवाने
तेरे दर पे आ गये है।।
आवाज़ दिल की तू पहचान ले
बेटा हूँ मैं तेरा ये मान ले
तुझे दिल की हम सुनाने
तुझे दिल की हम सुनाने
तेरे दर पे आ गये है।।
जाने ना जाने भटकता किधर
मुझको ना मिलता जो तेरा ये दर
ठुकरा के सौ ठिकाने
ठुकरा के सौ ठिकाने
तेरे दर पे आ गये है।।
हर पल लबों पे है तेरा ज़ीकर
तुझको भी रहती है मेरी फ़िकर
कहे ‘राज’ सर झुकाने
कहे ‘राज’ सर झुकाने
तेरे दर पे आ गये है।।
तेरे नाम के दीवाने
तेरे दर पे आ गये है।।
फैसला दरबार का सांवले सरकार का मंजूर है लिरिक्स : Faisla Darbar Ka Sawle Sarkar Ka Manzoor Hai Lyrics

फैसला दरबार का
सांवले सरकार का
मंजूर है मंजूर है
मंजूर है मंजूर है।।
हमने देखी तेरी अदालत
चलती नहीं किसी की वकालत
ये है दर इन्साफ का
जो हुकुम हो आपका
मंजूर है मंजूर है
मंजूर है मंजूर है।।
अपनी तो है अर्जी बाबा
आगे तेरी मर्जी बाबा
काम नहीं तकरार का
हमको रिश्ता प्यार का
मंजूर है मंजूर है
मंजूर है मंजूर है।।
बनवारी और कुछ ना कहना
हमको तेरी शरण में रहना
मैं हूं सेवक आप का
जो हुकुम माई बाप का
मंजूर है मंजूर है
मंजूर है मंजूर है।।
फैसला दरबार का
सांवले सरकार का
मंजूर है मंजूर है
मंजूर है मंजूर है।।








