विषय-सूची
- बिना तेरे सहारा कौन देगा श्याम भजन लिरिक्स : Bina Tere Sahara Kaun Dega Lyrics
- तेरा बालक परेशान है देख कैसा ये तूफान है लिरिक्स
- मुझे खाटू बुला लीजिये दर्दे दिल की दवा दीजिए लिरिक्स
- मेरा श्याम सांवरा है भजन लिरिक्स
- खाटू वाले ओ श्याम बिहारी हमसे पर्दा करो ना मुरारी लिरिक्स
- तेरा दर मिल गया हमको सहारा हो तो ऐसा हो लिरिक्स
- हारे का सहारा मेरा श्याम भजन लिरिक्स
- सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है लिरिक्स
- वो नसीबों से ज़्यादा दे रहा है भजन लिरिक्स
बिना तेरे सहारा कौन देगा श्याम भजन लिरिक्स : Bina Tere Sahara Kaun Dega Lyrics

बिना तेरे सहारा कौन देगा
तुम्हारे बिन किनारा कौन देगा।।
मैं भटकूंगा जो राहें मंजिलों की
मैं भटकूंगा जो राहें मंजिलों की
अँधेरो में उजाला कौन देगा
तुम्हारे बिन किनारा कौन देगा।।
मैं मरने से नहीं डरता हूं लेकिन
मैं मरने से नहीं डरता हूं लेकिन
मुझे खाटू दोबारा कौन देगा
तुम्हारे बिन किनारा कौन देगा।।
तुम्हें देखूं तो पलके भी ना झपकूँ
तुम्हें देखूं तो पलके भी ना झपकूँ
‘राज’ ऐसा नजारा कौन देगा
तुम्हारे बिन किनारा कौन देगा।।
बिना तेरे सहारा कौन देगा
तुम्हारे बिन किनारा कौन देगा।।
तेरा बालक परेशान है देख कैसा ये तूफान है लिरिक्स

तेरा बालक परेशान है
देख कैसा ये तूफान है
घेर कर है खड़ी मुश्किलें
तू कहां रह गया श्याम है।।
सुख के दिन में मुझे
सारे प्यारे मिले
पर बुरे वक्त में
बंद द्वारे मिले
झूठे जग की ये पहचान है
झूठे रूतबे पे अभिमान है
घेर कर है खड़ी मुश्किलें
तू कहां रह गया श्याम है।।
हाथ फैले हैं जो
आज ये सामने
आना होगा तुम्हें
अब इन्हें थामने
जान के भी क्यों अनजान है
तू तो दाता दयावान है
घेर कर है खड़ी मुश्किलें
तू कहां रह गया श्याम है।।
लाज जाएगी ये
गर ना आए अभी
क्या पता घुट के दम
मर ना जाएं अभी
तेरे आगे जो इन्सान है
देखले नन्हीं सी जान है
घेर कर है खड़ी मुश्किलें
तू कहां रह गया श्याम है।।
तेरा बालक परेशान है
देख कैसा ये तूफान है
घेर कर है खड़ी मुश्किलें
तू कहां रह गया श्याम है।।
मुझे खाटू बुला लीजिये दर्दे दिल की दवा दीजिए लिरिक्स

दर्द-ए-दिल की दवा दीजिए
दर्द-ए-दिल की दवा दीजिए
मेरे बाबा
मुझे खाटू बुला लीजिये
मेरे बाबा
मुझे खाटू बुला लीजिए।।
ज़ख्म दुनिया ने मुझको
दिए कितने सारे
ज़ख्म दुनिया ने मुझको
दिए कितने सारे
आप मरहम लगा दीजिये
मेरे बाबा
आप मरहम लगा दीजिये
मुझें खाटू बुला लीजिए।।
गिर ना जाऊं कहीं
राह में चलते चलते
गिर ना जाऊं कहीं
राह में चलते चलते
अपना दामन थमा दीजिए
मेरे बाबा
अपना दामन थमा दीजिए
मुझें खाटू बुला लीजिए।।
आंसुओं के वजन से
दबा जा रहा हूं
आंसुओं के वजन से
दबा जा रहा हूं
बोझ दिल का हटा दीजिये
मेरे बाबा
बोझ दिल का हटा दीजिये
मुझें खाटू बुला लीजिए।।
हारता ही रहा
जिंदगी से हमेशा
हारता ही रहा
जिंदगी से हमेशा
आप आकर जिता दीजिए
मेरे बाबा
आप आकर जिता दीजिए
मुझें खाटू बुला लीजिए।।
दर्द-ए-दिल की दवा दीजिए
दर्द-ए-दिल की दवा दीजिए
मेरे बाबा
मुझे खाटू बुला लीजिये
मेरे बाबा
मुझे खाटू बुला लीजिए।।
मेरा श्याम सांवरा है भजन लिरिक्स

मेरी बिगड़ी बनाने वाला
मेरा श्याम सांवरा है
मुझे दिल से लगाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है।।
मुझे छोड़ के गए जब
मेरे वो सारे अपने
मेरे वो सारे अपने
अपना बनाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है
मुझे दिल से लगाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है।।
जीवन में था अँधेरा
दिखता नहीं सवेरा
दिखता नहीं सवेरा
ज्योति जगाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है
मुझे दिल से लगाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है।।
मेरी हैसियत कहाँ थी
जो खुद मैं जाऊं खाटू
जो खुद मैं जाऊं खाटू
मुझको बुलाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है
मुझे दिल से लगाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है।।
दुनिया से क्या मिला था
मायूसी के अलावा
मायूसी के अलावा
मुझे फिर से हंसाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है
मुझे दिल से लगाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है।।
मेरी बिगड़ी बनाने वाला
मेरा श्याम सांवरा है
मुझे दिल से लगाने वाला
मेरा श्याम साँवरा है।।
खाटू वाले ओ श्याम बिहारी हमसे पर्दा करो ना मुरारी लिरिक्स

खाटू वाले ओ श्याम बिहारी
हमसे पर्दा करो ना मुरारी।।
हम तुम्हारे पराये नही है
गैर के दर पे आये नहीं है
हम तुम्हारे पुराने पुजारी
हम तुम्हारे पुराने पुजारी
हमसे पर्दा करो ना मुरारी
खाटू वालें ओ श्याम बिहारी।।
क्या सुनाऊ तुम्हें अपना दुखड़ा
तुम तो बैठे हो फेर के मुखड़ा
बाबा हम है तेरी ज़िम्मेदारी
बाबा हम है तेरी ज़िम्मेदारी
हमसे पर्दा करो ना मुरारी
खाटू वालें ओ श्याम बिहारी।।
मेरे दुखड़ों को हरलो तो जानू
ख़ाली झोली को भरदो तो मानु
तुम हो दाता और हम है भिखारी
तुम हो दाता और हम है भिखारी
हमसे पर्दा करो ना मुरारी
खाटू वालें ओ श्याम बिहारी।।
खाटू वाले ओ श्याम बिहारी
हमसे पर्दा करो ना मुरारी।।
तेरा दर मिल गया हमको सहारा हो तो ऐसा हो लिरिक्स

तेरा दर मिल गया हमको
सहारा हो तो ऐसा हो
तेरी किरपा से चलता है
गुज़ारा हो तो ऐसा हो।।
ज़माने में नहीं देखी
कोई सरकार इन जैसी
हमें ये नाज़ है मालिक
हमारा हो तो ऐसा हो
तेरा दर मिल गया मुझको
सहारा हो तो ऐसा हो।।
ये हर दिल की तमन्ना है
तेरी चौखट पे दम निकले
रहे तू सामने मेरे
नज़ारा हो तो ऐसा हो
तेरा दर मिल गया मुझको
सहारा हो तो ऐसा हो।।
किसी ने नौकरी माँगी
किसी ने चाकरी माँगी
मेरा तो बाप ही तू है
सितारा हो तो ऐसा हो
तेरा दर मिल गया मुझको
सहारा हो तो ऐसा हो।।
गया ना लौटकर ख़ाली
जो आया माँगने तुमसे
दिया औक़ात से ज़्यादा
द्वारा हो तो ऐसा हो
तेरा दर मिल गया मुझको
सहारा हो तो ऐसा हो।।
तेरा दर मिल गया हमको
सहारा हो तो ऐसा हो
तेरी किरपा से चलता है
गुज़ारा हो तो ऐसा हो।।
हारे का सहारा मेरा श्याम भजन लिरिक्स

हार के आया मैं जग सारा
तेरी चौखट पर
तुमसे ही है सारी उम्मीदें
तुम ही लोगे खबर
सब कहते है अपने भगत की
श्याम हमेशा पत रखता है
हारे का सहारा मेरा श्याम
हमेशा मेरी लाज रखता है।।
जग से रिश्ता तोड़ दिया है
तुझसे नाता जोड़ लिया है
तुझको ही माना साथी अपना
तुझपे ही सबकुछ छोड़ दिया है
तेरी दया से मेरा दीपक
तूफानों में भी जलता है
हारें का सहारा मेरा श्याम
हमेशा मेरी लाज रखता है।।
कलयुग की सरकार तू ही है
जीवन का आधार तू ही है
क्यों भटकूं मैं दर दर जाकर
श्याम मेरा संसार तू ही है
तेरी कृपा का हाथ है जबसे
हर संकट खुद ही टलता है
हारें का सहारा मेरा श्याम
हमेशा मेरी लाज रखता है।।
हार के आया मैं जग सारा
तेरी चौखट पर
तुमसे ही है सारी उम्मीदें
तुम ही लोगे खबर
सब कहते है अपने भगत की
श्याम हमेशा पत रखता है
हारे का सहारा मेरा श्याम
हमेशा मेरी लाज रखता है।।
सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है लिरिक्स

सांवरे सरकार को
प्रणाम ये हमारा है
बस तुम्हरा ही सहारा है
सांवरे सरकार।।
लखदातारी तुम
हर दुख हर लेते हो
खुशी का है खजाना
जो भी आता है
तेरा दर्शन पाता है
हो जाता है दीवाना
आपके दर पर
आया गर्दिशों का मारा है
बस तुम्हरा ही सहारा है
सांवरे सरकार।।
कर दो करम मुझ पर
आया हूं मैं दर पर
ओ मेरे खाटू वाले
तुमसे आशा है
तुम हो मेरे रहबर
ओ मेरे खाटू वाले
आपके आगे हमने
दामन को पसारा है
बस तुम्हरा ही सहारा है
सांवरे सरकार।।
आ जाओ बाबा
अब लाज मेरी रख लो
बड़ा एहसान होगा
बेसहारा हूं अब आसरा दे दो
बड़ा एहसान होगा
मैंने मुश्किल में
बस आपको पुकारा है
बस तुम्हरा ही सहारा है
सांवरे सरकार।।
सांवरे सरकार को
प्रणाम ये हमारा है
बस तुम्हरा ही सहारा है
सांवरे सरकार।।
वो नसीबों से ज़्यादा दे रहा है भजन लिरिक्स

बिन पानी के नाव खे रहा है
वो नसीबों से ज़्यादा दे रहा है
वो नसीबो से ज़्यादा दे रहा है।।
भूखे उठते है पर
भूखे सोते नहीं
दुःख आते है हम पर
तो रोते नहीं
दिन रात खबर ले रहा है
वो नसीबो से ज़्यादा दे रहा है।।
मेरा छोटा सा घर
महलों का राजा है वो
मेरी औक़ात क्या
महाराजा है वो
फिर भी साथ मेरे रह रहा है
वो नसीबो से ज़्यादा दे रहा है।।
‘बनवारी’ दीवाने
बड़े से बड़े
इनके चरणों में
कंकर के जैसे पड़े
फिर भी अर्ज़ी मेरी सुन रहा है
वो नसीबो से ज़्यादा दे रहा है।।
बिन पानी के नाव खे रहा है
वो नसीबों से ज़्यादा दे रहा है
वो नसीबो से ज़्यादा दे रहा है।।