हिंदी लिरिक्स हिंदी गीत. Powered by Blogger.

Kisi Patthar Ki Murat Se / किसी पत्थर की मूरत से मोहब्बत का इरादा है

किसी पत्थर की मूरत से मोहब्बत का इरादा है
परस्तिश की तमन्ना है, इबादत का इरादा है

जो दिल की धड़कनें समझे, न आँखों की जुबाँ समझे
नज़र की गुफ़्तगू समझे, ना जज़्बों का बयाँ समझे
उसी के सामने उसकी शिकायत का इरादा है

सुना है हर जवाँ पत्थर के दिल में आग होती है
मगर जब तक ना छेड़ो शर्म की पर्दे में सोती है
ये सोचा है के दिल की बात उस के रूबरू कह दे
नतीजा कुछ भी निकले आज अपनी आरजू कह दे
हर एक बेजा तकल्लूफ़ से बग़ावत का इरादा है

मोहब्बत बेरूख़ी से और भड़केगी, वो क्या जाने
तबीयत इस अदा पे और फड़केगी, वो क्या जाने
वो क्या जाने के अपना किस क़यामत का इरादा है
#SunilDutt #Vimi #BRChopra #PianoSongs

Kisi Patthar Ki Murat Se Lyrics
Kisi patthar ki murat se mohabbat ka iraada hai
Parastish ki tamanna hai, ibaadat ka iraada hai

Jo dil ki dhadkanen samajhe, n ankhon ki jubaan samajhe
Najr ki guftagu samajhe, na jazbon ka bayaan samajhe
Usi ke saamane usaki shikaayat ka iraada hai

Suna hai har jawaan patthar ke dil men ag hoti hai
Magar jab tak na chhedo sharm ki parde men soti hai
Ye socha hai ke dil ki baat us ke rubaru kah de
Natija kuchh bhi nikale aj apani araju kah de
Har ek beja takalluf se bagaawat ka iraada hai

Mohabbat berukhi se aur bhadkegi, wo kya jaane
Tabiyat is ada pe aur fadkegi, wo kya jaane
Wo kya jaane ke apana kis qayaamat ka iraada hai


Additional Information
गीतकार : साहिर लुधियानवी, गायक : महेंद्र कपूर, संगीतकार : रवी, चित्रपट : हमराज (१९६७) / Lyricist : Sahir Ludhianvi, Singer : Mahendra Kapoor, Music Director : Ravi, Movie : Hamraaz (1967)

चर्चित पोस्ट

Kya Hua Tera Wada / क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा

क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा भूलेगा दिल जिस दिन तुम्हें वो दिन ज़िन्दगी का आख़री दिन होगा याद है मुझको, तू ने कहा था तुम ...