हिंदी लिरिक्स हिंदी गीत. Powered by Blogger.

Salaam-E-Hasrat Kabool Kar Lo / सलाम-ए-हसरत क़बूल कर लो

सलाम-ए-हसरत क़बूल कर लो
मेरी मोहब्बत क़बूल कर लो

उदास नज़रें तड़प तड़पकर तुम्हारे जलवों लो ढूँढ़ती हैं
जो ख़्वाब की तरह खो गए उन हसीन लम्हों को ढूँढ़ती हैं
अगर ना हो नाग़वार तुमको तो ये शिकायत क़बूल कर लो

तुम्हीं निगाहों की जुस्तजू हो, तुम्हीं ख्यालों का मुद्दआ हो
तुम्हीं मेरे वास्ते सनम हो, तुम्ही मेरे वास्ते ख़ुदा हो
मेरी परस्तिश की लाज रख लो, मेरी इबादत क़बूल कर लो

तुम्हारी झुकती नज़र से जब तक न कोई पैगाम मिल सकेगा
न रूह तस्कीन पा सकेगी न दिल को आराम मिल सकेगा
गम-ए-जुदाई है जान लेवा, ये इक हक़ीक़त क़बूल कर लो

Salaam-E-Hasrat Kabool Kar Lo Lyrics
Salaam-e-hasarat qabul kar lo
Meri mohabbat qabul kar lo

Udaas nazaren tadap tadapakar tumhaare jalawon lo dhunढ़ati hain
Jo khwaab ki tarah kho ge un hasin lamhon ko dhunढ़ati hain
Agar na ho naagawaar tumako to ye shikaayat qabul kar lo

Tumhin nigaahon ki justaju ho, tumhin khyaalon ka mudda ho
Tumhin mere waaste sanam ho, tumhi mere waaste khuda ho
Meri parastish ki laaj rakh lo, meri ibaadat qabul kar lo

Tumhaari jhukati nazar se jab tak n koi paigaam mil sakega
N ruh taskin pa sakegi n dil ko araam mil sakega
Gam-e-judaai hai jaan lewa, ye ik haqiqat qabul kar lo

Additional Information
गीतकार : साहिर लुधियानवी, गायक : सुधा मल्होत्रा, संगीतकार : रोशन, चित्रपट : बाबर (१९६०) / Lyricist : Sahir Ludhianvi, Singer : Sudha Malhotra, Music Director : Roshan, Movie : Baabar (1960)

चर्चित पोस्ट

Kya Hua Tera Wada / क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा

क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा भूलेगा दिल जिस दिन तुम्हें वो दिन ज़िन्दगी का आख़री दिन होगा याद है मुझको, तू ने कहा था तुम ...