विषय-सूची
- खाटू नगरी जो भी आया : Khatu Nagri Jo Bhi Aaya Lyrics
- बाबा मुझको तेरा बड़ा सहारा है : Baba Mujhko Tera Bada Sahara Hai Lyrics
- है जलसा सांवरे का मस्ताना दोस्तों : Hai Jalsa Saware Ka Mastana Dosto
- तुमने संवारे बिगड़े काम जो भी आया वैष्णो धाम : Jo Bhi Aaya Vaishno Dham Lyrics
- साँवरिया जद सू पकड्या थारा पाँव लिरिक्स : Sawariya Jad Su Pakdya Thara Paon Lyrics
- हमें भी खाटू जाना है : Hame Bhi Khatu Jana Hai
- मुझे नाथ अब सम्भालो : Mujhe Shyam Ab Sambhalo
- मुझे तुम याद आए श्याम भजन लिरिक्स : Mujhe Tum Yaad Aaye Shyam Bhajan
खाटू नगरी जो भी आया : Khatu Nagri Jo Bhi Aaya Lyrics

खाटू नगरी जो भी आया
मुँह माँगा फल श्याम से पाया
तू एक बर खाटू चाल चाल
तेरा सुधरेगा फिर हाल हाल
तेरा बणज्या बिगड्या काम काम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम।।
मैंने उनको जब भी बुलाया
खाटू वाला दौड़ा आया
ये थाम के तेरा हाथ हाथ
फिर चलेगा तेरे साथ साथ
है डरने की क्या बात बात
तू देख ले लेकर नाम नाम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम।।
भाग्य सँवारे भव से तारे
सबसे प्यारे श्याम हमारे
ये बात ना रह गई राज राज
हमें बाबा पे है नाज़ नाज़
तू जब देगा आवाज आवाज
ये आएँ सुबह शाम शाम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम।।
आया दर पे तेरा दीवाना
बाबा हरदम साथ निभाना
हम सबसे प्यारे श्याम श्याम
आँखों के तारे श्याम श्याम
हारे के सहारे श्याम श्याम
प्राणों से प्यारे श्याम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम।।
खाटू नगरी जो भी आया
मुँह माँगा फल श्याम से पाया
तू एक बर खाटू चाल चाल
तेरा सुधरेगा फिर हाल हाल
तेरा बणज्या बिगड्या काम काम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम
तू जपले जय श्री श्याम श्याम
तू जपले जय श्री श्याम।।
बाबा मुझको तेरा बड़ा सहारा है : Baba Mujhko Tera Bada Sahara Hai Lyrics

बाबा मुझको तेरा
बड़ा सहारा है।।
जबसे सर पे पड़ी
तेरी मोरछड़ी
मेरी विपदा टली है
बड़ी से बड़ी
हर मुसीबत से
तूने उबारा है
बाबा मुझकों तेरा
बड़ा सहारा है।।
मुझे खाटू का रस्ता
दिखाया गया
मैं आया नहीं हूँ
बुलाया गया
तू ही जाने ये
कैसा इशारा है
बाबा मुझकों तेरा
बड़ा सहारा है।।
श्याम बाबा जो
मिल जाए तेरी शरण
आंसुओं से पखारूं
मैं तेरे चरण
‘राज’ ने अपना
तन मन भी वारा है
बाबा मुझकों तेरा
बड़ा सहारा है।।
बाबा मुझको तेरा
बड़ा सहारा है।।
है जलसा सांवरे का मस्ताना दोस्तों : Hai Jalsa Saware Ka Mastana Dosto

है जलसा सांवरे का
मस्ताना दोस्तों
मिलकर बड़े हुजूर को
बहलाना दोस्तों।।
महफिल ना ऐसी दूसरी
संसार में कहीं
मस्ती ना ऐसी दूसरी
दरबार में कहीं
मिलता है यहां प्यार का
मिलता है यहां प्यार का
नजराना दोस्तों
मिलकर बड़े हुजूर को
बहलाना दोस्तों।।
इतने बड़े हुजूम में
पड़ जाए एक नजर
आया हूं मैं भी दूर से
कर दे थोड़ी महर
मालिक से इस गरीब का
मालिक से इस गरीब का
याराना दोस्तों
मिलकर बड़े हुजूर को
बहलाना दोस्तों।।
जलसा है साँवरे का
ये चर्चा बड़ी है
दीदार को प्रभु के
बड़ी भीड़ खड़ी है
देखेगा जलवा शाम का
देखेगा जलवा शाम का
जमाना दोस्तों
मिलकर बड़े हुजूर को
बहलाना दोस्तों।।
शिव श्याम बहादुर का
इनसे लगाव है
आ करके खुद ही देख लो
क्या लाजवाब है
इनका तो काम रास्ता
इनका तो काम रास्ता
दिखलाना दोस्तों
मिलकर बड़े हुजूर को
बहलाना दोस्तों।।
है जलसा सांवरे का
मस्ताना दोस्तों
मिलकर बड़े हुजूर को
बहलाना दोस्तों।।
तुमने संवारे बिगड़े काम जो भी आया वैष्णो धाम : Jo Bhi Aaya Vaishno Dham Lyrics

तुमने संवारे बिगड़े काम
जो भी आया वैष्णो धाम
आकर मन को मिलता आराम
जो भी आया वैष्णो धाम।।
तेरे दरबार में माँ
अजब सी शक्ति देखि
गुंगे भी बोलते देखे
गोद भी भरती देखि
ऊंचा तेरा भवन है मैया
ऊँची तेरी शान
माँ ऊँची तेरी शान
तू ही तू बस सुबहो शाम
जो भी आया वैष्णो धाम
जो भी आया वैष्णो धाम।।
हम भी आये है मैया
द्वार पे आज तुम्हारे
बड़ी उम्मीद लगाकर
ये तेरा लाल पुकारे
दुनिया मारे ताने मैया
अब तो दे दो ध्यान
माँ अब तो दे दो ध्यान
उसके बचाये तूने प्राण
जो भी आया वैष्णो धाम
जो भी आया वैष्णो धाम।।
नहीं कोई यूँ ही आता
पहाड़ों पे चढ़ चढ़ के
कोई तो बात होगी
वैष्णों माँ के दर पे
ब्रम्हा विष्णु शंकर गणपत
बालाजी हनुमान
मेरे बालाजी हनुमान
इनसे भी ऊपर माँ का नाम
जो भी आया वैष्णो धाम
जो भी आया वैष्णो धाम।।
तुमने संवारे बिगड़े काम
जो भी आया वैष्णो धाम
आकर मन को मिलता आराम
जो भी आया वैष्णो धाम।।
साँवरिया जद सू पकड्या थारा पाँव लिरिक्स : Sawariya Jad Su Pakdya Thara Paon Lyrics

साँवरिया जद सू पकड्या थारा पाँव
मैं बारो महीना मौज करा
मैं बारो महीना मौज करा
थे बैठा हो तो क्या ने डरा
सांवरिया जदस्यु पकड्या थारा पांव
मैं बारो महीना मौज करा।।
थारो द्वारो छोड़न की तो
मन में भी ना आवे
जिण आंख्यां ने थारी आदत
दूजो कईया सुहावे
थारी गोदिया में ही
मिले है आराम
मैं बारो महीना मौज करा
सांवरिया जदस्यु पकड्या थारा पांव
मैं बारो महीना मौज करा।।
अगर दोबारा जन्म मिले तो
बस इतणो थे कीजो
जग झंझट से दूर राखजो
सेवा थारी दीजो
सौंपी है बाबा
जद सु थाने नाव
मैं बारो महीना मौज करा
सांवरिया जदस्यु पकड्या थारा पांव
मैं बारो महीना मौज करा।।
थारे होता कुटिया म्हारी
महलां जैसी लागे
असली दौलत या है बाबा
थे हो म्हारे सागे
‘राज’ नींदा में भी
लेवा थारो नाम
मैं बारो महीना मौज करा
सांवरिया जदस्यु पकड्या थारा पांव
मैं बारो महीना मौज करा।।
साँवरिया जद सू पकड्या थारा पाँव
मैं बारो महीना मौज करा
मैं बारो महीना मौज करा
थे बैठा हो तो क्या ने डरा
सांवरिया जदस्यु पकड्या थारा पांव
मैं बारो महीना मौज करा।।
हमें भी खाटू जाना है : Hame Bhi Khatu Jana Hai

खाटू जाके श्याम धनी को
दिल का हाल सुनाना है
हमें भी खाटू जाना है
हमे भी खाटू जाना है।।
नींद नहीं आती है बाबा
तेरी याद सताए
करूँ जो आंखें बंद तो सपनों
में भी तू दिख जाए
सपनों में जो रोज है मिलते
सपनों में जो रोज है मिलते
उनसे मिलकर आना है
हमे भी खाटू जाना हैं
हमे भी खाटू जाना हैं।।
मेरी हर एक सांस पे मेरे
श्याम प्रभु का कर्जा है
मेरे जीवन में बाबा का
माँ बाबुल सा दर्जा है
दुनिया वाले क्या जाने ये
दुनिया वाले क्या जाने ये
रिश्ता बड़ा पुराना है
हमे भी खाटू जाना हैं
हमे भी खाटू जाना हैं।।
‘राज’ को देके दर्शन बाबा
बहुत बड़ा उपकार किया
खाटू बुला के तुमने बाबा
कितनों का उद्धार किया
लेके इजाजत जाते है फिर
लेके इजाजत जाते है फिर
वापस भी तो आना है
हमे भी खाटू जाना हैं
हमे भी खाटू जाना हैं।।
खाटू जाके श्याम धनी को
दिल का हाल सुनाना है
हमें भी खाटू जाना है
हमे भी खाटू जाना है।।
मुझे नाथ अब सम्भालो : Mujhe Shyam Ab Sambhalo

मैं हार कर के आया
मुझे नाथ अब सम्भालो
मैं ज़माने का सताया
मुझे नाथ अब बचा लो
मैं हारकर के आया
मुझे नाथ अब सम्भालो।।
एक आस है तुम्हारी
विश्वास है तुम्हारा
दुनिया से ये सुना है
तू है हारे का सहारा
बड़ी आस लेके आया
मुझे चरणों में बिठा लो.
मैं हारकर के आया
मुझे नाथ अब सम्भालो।।
बदले में कुछ नहीं है
जो मैं तुम्हें चढ़ाऊं
आया हूँ तुमसे लेने
तुम्हें क्या मैं देके जाऊं
आंखों में आंसू लाया
जितना चाहे रुला लो
मैं हारकर के आया
मुझे नाथ अब सम्भालो।।
बड़ी ठोकरें जहाँ में
तेरे ‘राज’ ने है खाई
आखिर में मेरी किस्मत
मुझे खाटू ले ही आई
बेटा समझ के बाबा
अपने गले लगा लो
मैं हारकर के आया
मुझे नाथ अब सम्भालो।।
मैं हार कर के आया
मुझे नाथ अब सम्भालो
मैं ज़माने का सताया
मुझे नाथ अब बचा लो
मैं हारकर के आया
मुझे नाथ अब सम्भालो।।
मुझे तुम याद आए श्याम भजन लिरिक्स : Mujhe Tum Yaad Aaye Shyam Bhajan

जब जब नसीब रूठा
बादल ग़मों के छाए
मुझे तुम याद आए
मुझें तुम याद आए
ऐसे में दुख का साथी
जब एक भी ना पाए
मुझें तुम याद आए
मुझें तुम याद आए।।
सारे जहां का मालिक
परवरदीगार तू है
इस मतलबी जहां में
यारो का यार तू है
मेरी बेबसी के ऊपर
जब लोग मुस्कुराए
मुझें तुम याद आए।।
सुख की नहीं थी चिंता
दुख में ही जी रहा था
आंसू मिले जो मुझ को
हस हस की पी रहा था
जब सुख के यार सारे
दुख में हुए पराए
मुझें तुम याद आए।।
तेरी रहमतों पे मुझ को
बड़ा नाज श्याम बाबा
तूने मुश्किलों में रखी
मेरी लाज श्याम बाबा
‘गजेसिंह’ के भजन जब
इस ‘राज’ ने सुनाए
मुझें तुम याद आए।।
जब जब नसीब रूठा
बादल ग़मों के छाए
मुझे तुम याद आए
मुझें तुम याद आए
ऐसे में दुख का साथी
जब एक भी ना पाए
मुझें तुम याद आए
मुझें तुम याद आए।।